हॉकी विश्व कप में सीधे प्रवेश की कोशिश में है पाकिस्तान
अज्ञात सूत्रों के हवाले से समाचार पत्र 'द न्यूज' ने शनिवार को कहा कि 2010 विश्व कप में पाकिस्तान एशिया कप का उपविजेता होने के आधार पर सीधे प्रवेश पा सकता है।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के अधिकारियों ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच)के अध्यक्ष लेंड्रो नेग्रे से विश्व कप टीमों की संख्या 12 से बढ़ाकर 16 करने को कहा है। एफआईएच प्रमुख इससे सहमत हो गए हैं लेकिन इस संबंध में अंतिम निर्णय अक्टूबर में लिया जाएगा।
मलेशिया में वर्ष 2002 में हुए विश्व कप में टीमों की संख्या 16 थी लेकिन बाद में उनकी संख्या घटा दी गई।
यदि एफआईएच ने विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला नहीं किया तो पाकिस्तान को प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए इस वर्ष के अंत में आयोजित तीन क्वोलिफाईंग टूर्नामेंटों में से एक जीतना जरूरी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications