For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सात विकेट लेने के बाद जीत के प्रति निश्चिंत हो जाना भूल थी : धौनी (लीड-1)

By Staff

किंग्सटन, 27 जून (आईएएनएस)। स्थानीय सबीना पार्क मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 20 रनों से पराजित करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने स्वीकार किया है कि विरोधी टीम के सात खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाने के बाद जीत के प्रति निश्चिंत हो जाना उनकी भूल थी।

उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने सोचा नहीं था कि वेस्टइंडीज की टीम जीत के करीब भी पहुंच पाएगी। हमने जो उम्मीद की थी उससे कहीं ज्यादा यह मैच उनके करीब पहुंच गया था।

मैच खत्म होने के बाद धौनी ने कहा, "इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम जब अपने सात महत्वूपर्ण विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी तब हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने यही सोचा कि हमने मैच जीत लिया है। लेकिन हमारी सोच गलत साबित हुई। शुक्र है कि हमने फिर कोई ऐसी गलती नहीं दोहराई।"

ज्ञात हो कि 40 ओवरों में वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवा दिए थे। अंतिम 10 ओवरों में उसे जीत के लिए 88 रनों की जरूरत थी।

धौनी और वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने जीत का श्रेय युवराज सिंह को दिया। धौनी ने कहा, "पिछले दो सालों में बतौर बल्लेबाज युवराज परिपक्व हो चुके हैं। हम बहुत हद तक उन पर निर्भर रहते हैं। मध्य क्रम में वह हमारे लिए अच्छे रन बटोरते हैं। एक बार वह मैदान पर सेट हो जाते हैं तो आप उनसे अच्छे स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। युवराज आजकल यही करने की कोशिश करते हैं। पहले सेट होते हैं और फिर अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करते हैं।"

युवराज की तारीफ करते हुए गेल ने कहा, "एक बार सेट हो जाने के बाद युवराज बहुत खतरनाक हो जाते हैं। उन्होंने वाकई बहुत शानदार बल्लेबाजी की। जीत का श्रेय उन्हीं को जाता है।"

उन्होंने कहा, "हम मैच जीतने के करीब थे लेकिन जीत नहीं सके। हमने अच्छी बल्लेबाजी भी की। डारेन ब्रेवो ने अच्छा खेल दिखाया। शिवनारायण चंद्रपाल ने भी उम्दा पारी खेली। हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करते।"

उल्लेखनीय है कि युवराज ने इस मैच में 102 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और सात गगनचुम्बी छक्के जड़े। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+