सोचा नहीं था कि मैच इतना करीब आ जाएगा : धौनी
मैच खत्म होने के बाद धौनी ने कहा, "इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम जब अपने सात महत्वूपर्ण विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी तब हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने यही सोचा कि हमने मैच जीत लिया है। लेकिन हमारी सोच गलत साबित हुई। शुक्र है कि हमने फिर कोई ऐसी गलती नहीं दोहराई।"
ज्ञात हो कि 40 ओवरों में वेस्टइंडीज ने सात विकेट गवां दिए थे। अंतिम 10 ओवरों में उसे जीत के लिए 88 रनों की जरूरत थी।
धौनी और वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने जीत का श्रेय युवराज सिंह को दिया। धौनी ने कहा, "पिछले दो सालों में बतौर बल्लेबाज युवराज परिपक्व हो चुके हैं। हम बहुत हद तक उन पर निर्भर रहते हैं। मध्य क्रम में वह हमारे लिए अच्छे रन बटोरते हैं। एक बार वह मैदान पर सेट हो जाते हैं तो आप उनसे अच्छे स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। युवराज आजकल यही करने की कोशिश करते हैं। पहले सेट होते हैं और फिर अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करते हैं।"
युवराज की तारीफ करते हुए गेल ने कहा, "एक बार सेट हो जाने के बाद युवराज बहुत खतरनाक हो जाते हैं। उन्होंने वाकई बहुत शानदार बल्लेबाजी की। जीत का श्रेय उन्हीं को जाता है।"
उल्लेखनीय है कि युवराज ने इस मैच में 102 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और सात गगनचुम्बी छक्के जड़े। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications