मैच रेफरी क्रिस ब्रोड ने पाया कि भारतीय पारी के दौरान निर्धारित समय में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर की जगह 48 ओवर ही गेंदबाजी कर पाई थी। 50 ओवर की पारी पूरी करने के लिए वेस्टइंडीज को अतिरिक्त समय दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियम के मुताबिक इन परिस्थितियों में खिलाड़ियों को प्रति ओवर अपने मैच का पांच प्रतिशत जुर्माना देना होता है जबकि कप्तान को 10 प्रतिशत। वेस्टइंडीज यह मैच 20 रनों से हार गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।