वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सचिव निशांथा राणतुंगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला की शुरुआत चार या छह अगस्त को हो सकती है।
एसएलसी के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के अधिकारियों से पिछले दिनों लार्ड्स में संपन्न हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक में इस संबंध में चर्चा भी हुई।
रणतुंगा ने कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर और न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जस्टिन वॉन के साथ चर्चा में यह सहमति बनी।"
उन्होंने कहा कि इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट, दो ट्वेंटी-20 और दो एकदिवसीय मैचे खेलने के लिए अगस्त के मध्य में श्रीलंका के दौरे पर आ रही है।
उन्होंने कहा, "श्रीलंका क्रिकेट बीसीसीआई के अधिकारियों से त्रिकोणीय श्रृखंला खेलने के लिए हरी झंडी देने का आग्रह करेगा। इसके बाद ही हम श्रृंखला की तारीख तय करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।