डरेन ब्रावो में दिखती है लारा की तस्वीर!
डरेन अभी महज 20 साल के हैं और उनके बड़े भाई ड्वेन ब्रावो टीम में पहले से बतौर ऑलराउंडर अपनी जगह पक्की किए हुए हैं। डरेन ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को 16 गेंदों का सामना किया और 19 रन बन बनाए। खास बात यह यह रही वह मैदान पर बेहद सहज नजर आ रहे थे। हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज 20 रनों से हार गया।
जमैका के समाचार पत्र 'जमैका ऑब्जर्वर' के मुताबिक डरेन बेहद प्रतिभावान हैं। वैसे आम तौर पर डरेन और लारा में फिलहाल यही समानता है कि दोनों ही त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हैं और दोनों बाएं के हाथ के बल्लेबाज हैं। डरेन भी बहुत सारे युवा क्रिकेटरों की तरह लारा को अपना आदर्श मानते हैं।
किंग्सटन में पहले एकदिवसीय मुकाबले के बाद गेल ने संवाददाताओं से कहा, "डरेन कुछ मामलों में लारा की तरह दिखते हैं। उनकी बल्लेबाजी तकनीक और उनका लुक लारा की तरह है। लारा उनके आदर्श हैं। मेरा मानना है कि डरेन में लगातार मजबूत होने की क्षमता है।"
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी डरेन की प्रतिभा से प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि डरेन को अभी समय दिया जाना चाहिए ताकि वह खुद को और निखार सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications