विंबलडन : वीनस और सफीना ने अपने-अपने मैच जीते (लीड-1)
सफीना ने जहां किर्स्टन फ्लिपकिंस को 7-5, 6-1 से पराजित किया वहीं वीनस स्पेन की कारा साउरेज नावारो को 6-0, 6-4 से हराने में सफल रहीं।
अगले दौर में वीनस की भिड़ंत पूर्व फ्रेंच ओपन विजेता सर्बिया की एना इवानोविक से होगी। इवानोविक ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 7-5, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
वीनस और इवानोविक की भिड़ंत हमेशा रोचक रही है लेकिन इसमें वीनस का पलड़ा भारी रहा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं, जिसमें पांच बार वीनस को जीत मिली है जबकि एक मौके पर इवानोविक जीत हासिल करने में सफल रही हैं।
पुरुष वर्ग में अमेरिका के एंडी रॉडिक और आस्ट्रेलिया के ल्युटिन हेविट भी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।
2004 और 2005 में विंबलडन के फाइनल में हार का स्वाद चखने वाले रॉडिक ने जहां आस्ट्रेलिया के जुर्गेन मेजलर को 7-6, 7-6, 4-6, 6-3 से हराया वहीं हेविट ने जर्मनी के फिलिप पेटश्रेनर को 7-5, 7-6, 6-3 से पराजित किया।
विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे भी आसान जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। मरे ने सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications