गेरार्ड ने 2013 में संन्यास लेने की घोषणा की

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने गेरार्ड के हवाले से लिखा है, "वर्ष 2013 तक मैं 33 साल का हो जाऊंगा। लिवरपूल के साथ मेरा करार भी उस समय तक खत्म हो जाएगा। मुझे हालांकि संदेह है कि मैं उस समय तक ठीक से अपनी भूमिका का निर्वाह कर पाऊंगा या नहीं लेकिन मुझे खुशी होगी कि मैंने अपना पूरा करियर एक क्लब के लिए खेलते हुए बिता दिया।"

गेरार्ड ने स्वीकार किया कि उन्होंने 2005 में लिवरपूल छोड़कर चेल्सी जाने का मन बना लिया था लेकिन ऐन मौके पर उनका इरादा बदल गया था।

बकौल गेरार्ड, "चार साल पहले मैंने चेल्सी के लिए खेलने का मन बना लिया था लेकिन कुछ कारणों से मैं अपनी इस इच्छा को अंजाम तक नहीं पहुंचा सका था। मुझे खुशी है कि मैंने लिवरपूल का साथ नहीं छोड़ा। इस क्लब ने मुझे बहुत सम्मान दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, June 28, 2009, 2:00 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+