क्रिकेट के तीनों स्वरूपों का लुत्फ उठाना चाहते हैं हसी
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक 34 साल के हसी मानते हैं कि व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम शारीरिक तौर पर उन्हें इसकी इजाजत नहीं देता लेकिन इसके बावजूद वह क्रिकेट के तीनों स्वरूपों में अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहते हैं।
हसी ने कहा, "मैं लगातार खेलते रहना चाहता हूं। जब तक मेरे पास देश के लिए खेलने का मौका है, मैं उसका लुफ्त उठाना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि मेरा करियर बहुत लंबा नहीं है लेकिन इसके बावजूद मैं युवाओं की तरह क्रिकेट के तीनों स्वरूपों में अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहता हूं।"
आगामी एशेज श्रृंखला में अपनी टीम की संभावनाओं को लेकर हसी ने कहा कि उनकी टीम एक बार फिर इंग्लैंड को पटखनी देने के लिए तैयार है।
बकौल हसी, "हमारी तैयारी अच्छी है। ससेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में हमने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारी टीम संतुलित है लेकिन सीनियर खिलाड़ियों पर ज्यादा दारोमदार होगा। मुझे यकीन है कि हम एक बार फिर इंग्लैंड को हराने में सफल रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications