शनिवार को खेले गए अभ्यास मैच के दौरान प्रसन्ना को अंगुली में चोट लग गई थी। श्रीलंकाई टीम के फिजियो रंजीत नायाकरवासम ने कहा है कि अंगुली की चोट से उबरने लिए प्रसन्ना को दो सप्ताह तक इंतजार करना होगा।
टीम प्रबंधन विशेषज्ञ विकेटकीपर प्रसन्ना के खेलने को लेकर गुरुवार को फैसला करेगा। प्रसन्ना अगर खेलने की स्थिति में नहीं रहे तब कौशल सिल्वा या फिर चमारा कापूगेदेरा को मौका मिल सकता है लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी होगा कि कप्तान कुमार संगकारा विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं या नहीं।
संगकारा के 'हां' करने की स्थिति में कापूगेदेरा को अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है लेकिन अगर संगकारा तैयार नहीं हुए तो 23 साल के सिल्वा को बतौर विकेटकीपर अपना पहला टेस्ट खेलने की हरी झंडी मिल जाएगी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।