पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चार रन बनाने के बाद जेरोम टेवर की गेंद पर दिनेश रामदीन के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। खबर लिखे जाने तक गौतम गंभीर और युवराज सिंह खाता खोले बगैर विकेट पर थे।
इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस श्रृंखला में दूसरी बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमें चार मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही हैं। शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में 20 रनों के अंतर से जीत हासिल कर भारत 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।
श्रृंखला का तीसरा मैच तीन जुलाई को सेंट लूसिया में और चौथा मैच भी इसी मैदान पर पांच जुलाई को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।