विंबलडन: रॉडिक, हेविट और मरे जीते
लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। टेनिस की दुनिया के तीन बड़े सितारे एंडी रॉडिक, ल्यूटेन हेविट और एंडी मरे ने शनिवार को अपने-अपने मैच जीतकर विंबलडन के अगले दौर में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्रिटिश स्टार मरे ने सर्बिया के विक्टर ट्रॉयकी को 6-2, 6-3, 6-4 से पराजित किया। अगले दौर में मरे का मुकाबला स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका से होगा। वावरिंका ने अमेरिका के जेसी लेविन को 5-7, 7-5, 6-3, 6-3 से हराया।
छठी वरीयता प्राप्त अमेरिकी स्टार रॉडिक ने आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को 7-6(7-2), 7-6(7-2), 4-6, 6-3 से पराजित कर चौथे दौर में जगह बना ली।
वर्ष 2002 के विबंलडन चैंपियन आस्ट्रेलिया के हेविट ने जर्मनी के फिलिप पेत्जचैनर को 7-5, 7-6(7-3), 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications