नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। फ्लोरिडा स्थिति प्रतिष्ठित निक बोलेटियरी अकादमी में दो सप्ताह बिताने के बाद युकी भांबरी इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की सोमवार से डीएलटीए मैदान पर आयोजित 15,000 डॉलर ईनामी आईटीएफ मेंस फ्यूचर प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी महसूस कर रहे हैं।
पिछले वर्ष अप्रैल, मई में यहां लगातार आईटीएफ खिताब जीतने वाले युकी ने मेंस टूर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस महीने के आरंभ में विंबलडन जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया।
युकी ने कहा कि उन्हें घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा पसंद है।
टूर्नामेंट में युकी को चौथी वरीयता मिली है। उनका पहला मुकाबला मंगलवार को भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अश्विनी कुमार से होगा।
चार भारतीय खिलाड़ियों विवेक कुमार, रौनक मनुजा, अभिजीत तिवारी, एस.नारायणस्वामी को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।