समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फुटबाल की विश्व संस्था-फेडरेशन इंटरनेशनल दी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में काका ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के सर्वाधिक मत हासिल किए।
फीफा से संबंद्ध टेक्निकल स्टडी ग्रुप ने काका को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना। ग्रुप के सदस्य अब्देल मोनीम हुसैन ने कहा, "काका ने मैच पर जबरदस्त प्रभाव डाला। उनकी आक्रमण क्षमता ने ब्राजीली फुटबाल को नई ऊंचाई दी है।"
अमेरिका के टिम हावर्ड को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। इसके लिए हावर्ड को 'गोल्डन ग्ल्व्स' सम्मान से नवाजा गया।
काका से पहले ब्राजील के डेनिसल को 1997 में, रोनाल्डीनियो को 1999 में और एड्रियानो को 2005 में 'गोल्डन बॉल' से नवाजा जा चुका है। राबर्ट पीयर्स ने 2001 में और थिएरी हेनरी ने 2003 में फ्रांस के लिए यह सम्मान हासिल किया है।
इससे पहले, पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में अमेरिका को 3-2 से हराकर कन्फेडरेशंस कप खिताब अपने नाम किया।
ब्राजीलियाई स्ट्राइकर लुईस फैबियानो ने मैच के 46वें और 74वें मिनट में दो गोल दागे। अमेरिकी की ओर से भी 10वें मिनट और 27वें मिनट में दो गोल दागे गए।
मैच के 84वें मिनट में ब्राजील के कप्तान लुसियो ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम की खिताबी जीत सुनिश्चित कर दी।
जीत के बाद लुसियो ने कहा, "यह जीत मरे लिए सब कुछ है। जब ब्राजील जीता तो मैंने ईश्वर का आभार प्रकट किया।"
गौरतलब है कि यह ब्राजील का तीसरा कन्फेडरेशंस कप खिताब है। इससे पहले उसने 1997 और 2005 में यह खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।