रामपॉल और टेलर ने जीत की नींव रखी : गेल
रामपॉल ने 37 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले थे जबकि टेलर ने 35 रन देकर तीन विकेट झटके। दोनों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारतीय पारी को 188 रनों पर समेटकर आठ विकेट से जीत हासिल की।
वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज रूनाको मोर्टन (85) और कप्तान क्रिस गेल (64) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 101 रनों की साझेदारी की बदौलत यह मैच 34.1 ओवर में ही जीत लिया।
गेल ने कहा, "रामपॉल और टेलर के कारण हम मैच में अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहे। विकेट में थोड़ी नमी थी और रामपॉल ने इसी का फायदा उठाया। इसके अलावा हमारे क्षेत्ररक्षकों ने कुछ बेहद शानदार कैच लपके।"
चार मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने इसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में 20 रनों से जीत हासिल की थी। श्रृंखला का तीसरा मैच 3 जुलाई को सेंट लूसिया में खेला जाएगा। चौैथा मैच भी इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications