शौकीन को सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में युवा खिलाड़ी विजयंत मलिक पर जीत हासिल करने के लिए तीन सेट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने यह मैच 3-6, 6-4, 7-5 से जीता।
मलिक पर शौकीन की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले पिछले साल कोलकाता में खेले गए आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में उन्होंने मलिक को पराजित किया था।
शौैकीन के अलावा महाराष्ट्र के रौनक मनुजा अपने प्रतिद्वंद्वी अभिजीत तिवारी पर जीत हासिल करने में सफल रहे। रौनक ने यह मैच 7-5, 7-6(3) से जीता।
इसके अलावा पी.सी. विग्नेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के उपविजेता श्रीरामबालाजी नारायणस्वामी को 4-6, 6-3, 6-1 से हराया जबकि विक्रम रेड्डी ने उजबेकिस्तान के वाजा जाकोव को सीधे सेटों में 6-3, 7-6(4) से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।