वेस्टइंडीज को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 34.1 ओवरों में ही दो विकेट गवांकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज रुनाको मॉर्टन ने नाबाद 85 और कप्तान क्रिस गेल ने 64 रनों की पारी खेली।
टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के 95 रनों की बदौलत 48.2 ओवरों में 188 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से रवि रामपाल ने चार और जेरोम टेलर ने तीन विकेट चटकाए। रामपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*