For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

धौनी के संघर्ष के बावजूद भारत हारा (लीड-1)

By Staff

किंग्सटन, 29 जून (आईएएनएस)। स्थानीय सबीना पार्क क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेहतरीन पारी के बावजूद भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी। वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली।

वेस्टइंडीज को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 34.1 ओवरों में ही दो विकेट गवांकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज रुनाको मॉर्टन ने नाबाद 85 और कप्तान क्रिस गेल ने 64 रनों की पारी खेली। भारत के गेंदबाजों ने इस कम स्कोर की रक्षा करने में पूरा दमखम नहीं दिखाया। रोहित शर्मा को दो विकेट मिले। उनके अलावा हर गेंदबाज संघर्ष करता दिखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के धुरंधर एक-एक करके पेवेलियन की ओर रुख करने लगे। धौनी को छोड़ किसी और ने विकेट पर टिकने की जहमत नहीं उठाई।

भारतीय बल्लेबाजों की लचरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन बल्लेबाज गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और यूसुफ पठान खाता भी नहीं खोल सके। युवराज सिंह ने 35 रन बनाए लेकिन वह धौनी का साथ लंबे समय तक नहीं दे सके।

धौनी के 95 रनों की बदौलत भारतीय टीम 48.2 ओवरों में 188 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान ने आरपी सिंह के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। सिंह ने 23 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से रवि रामपाल ने चार और जेरोम टेलर ने तीन विकेट चटकाए। रामपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उल्लेखनीय है कि चार मैचों की श्रृंखला का पहला मैच भारत ने जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+