Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिंपसन की मदद से कैटिच ने सुधारी अपनी गेंदबाजी

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक सिंपसन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के निमंत्रण पर कैटिच की मदद की है। सीए ने कैटिच के अलावा मार्कस नॉर्थ और माइकल क्लार्क को जुलाई में इंग्लैंड में खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए अपनी गेंदबाजी सुधारने को कहा था।

आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इससे पहले कैटिच को गेंदबाज के तौर पर आजमाने से हिचकते थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनकी सफलता से प्रभावित होकर पोंटिंग ने अब कैटिच को नियमित गेंदबाज के तौर पर आजमाने का फैसला किया है।

कैटिच ने कहा, "पिछले साल सिंपसन ने गेंदबाजी सुधारने में मेरी मदद की थी। उन्होंने मुझे कुछ नई बातें सिखाई थीं। इसके बाद मैंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादा प्रभावी गेंदबाजी की। एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर मैं सिंपसन की कद्र करता हूं और आशा करता हूं कि उनकी सिखाई कला इंग्लैंड में मेरे काम आएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+