लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और बहमासा के मार्क नोल्स की जोड़ी विम्बलडन के पुरुष युगल के क्वोर्टर फाइनल में पहुंच गई है।
उन्होंने भारत के ही प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के एसाम उल-हक कुरेशी की जोड़ी को 6-4, 5-7, 7-6 (3), 6-0 से हरा दिया।
चौथी वरीयता प्राप्त भूपति व नोल्स की जोड़ी पहले सेट में अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रही जबकि दूसरे सेट में प्रकाश और कुरेशी की जोड़ी ने शानदार वापसी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।