समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मैच के 84वें मिनट में ब्राजील के कप्तान लुसियो ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम की खिताबी जीत सुनिश्चित कर दी।
ब्राजीलियाई स्ट्राइकर लुईस फैबियानो ने मैच के 46वें और 74वें मिनट में दो गोल दागे। अमेरिकी की ओर से भी 10वें मिनट और 27वें मिनट में दो गोल दागे गए।
जीत के बाद लुसियो ने कहा, "यह जीत मरे लिए सब कुछ है। जब ब्राजील जीता तो मैंने ईश्वर का आभार प्रकट किया।"
गौरतलब है कि यह ब्राजील का तीसरा कंफेडरेशंस कप खिताब है। इससे पहले उसने 1997 और 2005 में यह खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*