ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक डर्बी काउंटी क्लब ने विला के स्थानांतरण की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उससे पहले विला ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण भी करा लिया है।
27 साल के विला इससे पहले मेक्सिको के क्लब एटलस और टोकोस यूएजी के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वह अपने देश के क्लब हुराकान, एटलेटिको राफाएला और रोजारियो सेंट्रल के लिए भी क्लब फुटबाल खेल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।