इस श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। पहले दो मुकाबले किंग्सटन के सबीना पार्क मैदान पर खेले गए थे। पहले मुकाबले में भारत 20 रनों से विजयी रहा था जबकि दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।
दूसरा मुकाबला तीन जुलाई को सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट में खेला जाएगा जबकि चौथा मैच इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।
वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है : क्रिस गेल, दिनेश रामदीन, लियोनेल बेकर, डरेन ब्रावो, ड्वेन ब्रावो, सुलेमान बेन, डेविड बर्नाड, शिवनारायण चंद्रपॉल, नरसिंह देवनारायण, रुनाको मोर्टन, रवि रामपाल, रामनरेश सरवन और जेरोम टेलर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।