आस्ट्रेलियाई टीम में आज भी होती है सायमंड्स की चर्चा
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "दुबई में पाकिस्तान के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान एक कप्तान के तौर पर मैंने सायमंड्स के लिए काफी सहज वातावरण तैयार करने की कोशिश की थी। मैंने उन्हें डगलस बोलिंगर को 'बैगी ग्रीन' पहनाने को कहा था। मेरा मकसद था कि सायमंड्स खुद को अलग-थलग नहीं समझें। बाद में सायमंड्स ने कहा था कि वह इस सम्मान से खुश हैं और उन्होंने मेरा धन्यवाद भी किया था।"
क्लार्क के मुताबिक सायमंड्स लंबे समय तक आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे हैं, लिहाजा उन्हें भुला पाना इतना आसान नहीं। क्लार्क ने कहा, "क्लार्क की जिंदादिली आज भी हमारे लिए मिसाल है। वह एक शानदार खिलाड़ी और एक बेहद उम्दा इंसान हैं।"
उल्लेखनीय है कि शराब के सेवन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण सायमंड्स का केंद्रीय करार भंग कर दिया गया है। इससे पहले उन्हें अनुशासनहीनता के कारण ट्वेंटी-20 विश्व कप के शुरू होने से पहले ही स्वदेश लौटा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications