अजेय है जयसूर्या का तीव्रतम अर्धशतक का रिकार्ड

By Staff

30 जून, 1969 को जन्मे जयसूर्या ने 1996 में सिंगापुर में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी 76 रनों की पारी के दौरान मात्र 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। आस्ट्रेलिया के साइमन ओडोनेल (18 गेंद, 1990)और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (18 गेंद, 1996) जयसूर्या के रिकार्ड के काफी करीब पहुंचे थे लेकिन उसे तोड़ नहीं सके।

जयसूर्या के नाम सर्वाधिक एकदिवसीय मैच खेलने का भी रिकार्ड है। उन्होंने अब तक 432 मैच खेले हैं जबकि भारत के सचिन तेंदुलकर ने 425 मैच खेले हैं। सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों की दौड़ में तेंदुलकर और जयसूर्या कई बार आगे-पीछे निकल चुके हैं।

जयसूर्या एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 13151 रन दर्ज हैं जबकि तेंदुलकर ने 16684 रन बनाए हैं। जयसूर्या विश्व के एकमात्र एकदिवसीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 10,000 रन बनाने के अलावा 300 विकेट भी हासिल किए हैं।

आज जयसूर्या 40 साल के हो गए हैं लेकिन उनके खेल में जरा भी 'नरमी' नहीं आई है। 2007 में टेस्ट मैचों से संन्यास लेने के बाद जयसूर्या पूरी तरह एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट के प्रति समर्पित हो गए हैं। अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर जयसूर्या ने कहा कि वह 2011 विश्व कप में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, June 30, 2009, 4:08 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+