विंबलडन : भूपति-सानिया को हराकर पेस-ब्लैक क्वार्टर फाइनल में
सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेस-ब्लैक ने भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी को पराजित किया। पेस-ब्लैक ने यह मैच 6-2, 6-7 (2) 6-3 से जीता।
इस हार के साथ विंबलडन में सानिया की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो गई। वह एकल और युगल मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
भूपति हालांकि युगल मुकाबलों में बने हुए हैं। अपने जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स के साथ खेलते हुए भूपति ने सोमवार को ही पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी और भारत के प्रकाश अमृतराज की जोड़ी को 6-4, 5-7, 7-6 (3), 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालकों के एकल वर्ग के पहले दौर में भारत के सुदर्वा सीताराम मिस्र के करीम मोहम्मद मामौन पर 6-3, 4-6, 6-2 की कठिन जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। अगले दौर में सीताराम का सामना 2008 आस्ट्रेलियन ओपन जूनियर चैंपियन बर्नाड टोमिक से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications