इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने वाले युकी ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अश्विन कुमार को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से पराजित किया। युकी ने यह मैच 53 मिनट में अपने नाम किया।
कुवैत में मई में आईटीएफ टूर्नामेंट खेलने के बाद पहली बार खेल रहे युकी अगले दौर में क्वालीफाईंग खिलाड़ी अश्विन विजयराघवन के साथ भिड़ेंगे। विजयराघवन ने पहले दौर में एक अन्य क्वालीफाईंग खिलाड़ी मिथुन मुरली को 6-4, 6-3 से हराया।
मंगलवार को खेले गए एक अन्य एकल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त विष्णु वर्धन शानदार खेल दिखाते हुए ब्रिटेन के मैनिएल बाएंस को 6-3, 6-2 से हराने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।