For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला टीम के स्वागत के लिए नहीं पहुंचे हॉकी इंडिया के अधिकारी (लीड-1)

By Staff

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर अपने फीके स्वागत से निराश भारतीय टीम के कोच एम.के. कौशिक ने कहा कि वह कम से कम हॉकी अधिकारियों के यहां मौजूद रहने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्होंने इसकी जरूरत नहीं समझी।

कौशिक ने आईएएनएस को बताया, "हम मंगलवार सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। हमें आशा थी कि हॉकी अधिकारी हमारे स्वागत के लिए जरूर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मुझे इस बात का दुख है कि अगर कोई अधिकारी हाथ में गुलदस्ता लिए इन लड़कियों (खिलाड़ियों) से हंसकर मिल लेता तो इनका मनोबल बना रहता।"

इसकी सफाई में हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद असलम ने कहा कि चूंकि यह पहले से तय था कि खिलाड़ी हवाई अड्डे से ही अपने-अपने घर रवाना हो जाएंगी, लिहाजा उनके स्वागत का कार्यक्रम नहीं रखा गया।

असलम ने कहा, "खिलाड़ी एक महीने से भी अधिक समय से अपने घर नहीं गई थीं। यह फैसला हुआ था कि दिल्ली पहुंचने के साथ ही सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों को रवाना हो जाएंगी। इसके लिए हमने सारी व्यवस्था कर ली थी। यही कारण है कि हम बाद में उनके स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।"

देहरादून से फोन पर आईएएनएस से बात कर रहे असलम ने कहा कि अगर वह दिल्ली में होते तब निश्चित तौर पर टीम के स्वागत के लिए हवाई अड्डे जाते।

असलम ने कहा, "एचआई के अध्यक्ष एके मट्टू इन दिनों सिंगापुर में हैं और दो अन्य अधिकारी व्यक्तिगत कार्यो से इन दिनों छुट्टी पर हैं। मैं देहरादून में हूं। अगर मैं दिल्ली में होता तो टीम को यह शिकायत नहीं होती।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+