पीसीबी ने राष्ट्रीय चयन समितियों को भंग किया
पीसीबी ने यह कदम ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान मुख्य चयनकर्ता अब्दुल कादिर के इस्तीफा देने के फैसले से नाराज होकर उठाया है। कादिर ने कहा था कि वह पीसीबी अधिकारियों के रुख से तंग आकर अपना पद छोड़ रहे हैं।
पीसीबी ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अगली चयन समिति का गठन कब किया जाएगा। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "अगले आदेश तक अंतरिम समिति चयन संबंधी मामलों की देखरेख करती रहेगी।"
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने पूर्व विकेटकीपर वसीम बारी को अंतरिम समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। इस समिति में पाकिस्तानी टीम के कप्तान यूनुस खान, उपकप्तान मिस्बाह-उल-हक और कोच इंतिखाब आलम शामिल हैं।
बारी ने ही कप्तान, उपकप्तान और कोच से सलाह करके श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम का चयन किया है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications