For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम में 3 नए चेहरे

By Staff

कोलंबो, 30 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ चार जुलाई से गॉल में आरंभ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। ट्वेंटी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी इसमें शामिल हैं।

मैथ्यूज के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कौशल सिलवा और तेज गेंदबाज सुरांगा लकमल भी पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

तेज गेंदबाज चमिंडा वास के स्थान पर मैथ्यूज, प्रसन्ना जयवर्धने के स्थान पर सिल्वा को और तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो के स्थान पर लकमल को टीम में शामिल किया गया है।

ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज चमारा कपूगेदरा की टीम में वापसी हुई है।

पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है:-

कुमार संगकारा (कप्तान) मलिंडा वर्नापुरा, थरंगा परानविताना, महेला जयवर्धने, थिलान समरवीरा, तिलकरतने दिलशान, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कपूगेदरा, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, थिलान तुषारा, धम्मिका प्रसाद, कौशल सिलवा और सुरंगा लकमल।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+