समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मैनचेस्टर युनाइटेड ने इस स्थानांतरण के बदले 2.63 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। वेलेंसिया चार साल के लिए क्लब के साथ जुड़े हैं।
पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के साथ करार करने के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड ने उनकी जगह की भरपाई के तौर पर पहले खिलाड़ी के साथ करार किया है।
वेलेंसिया ने कहा, "विगान के साथ मैंने बहुत अच्छा समय बिताया है। अब मैं विश्व के सबसे अच्छे क्लबों में एक के साथ जुड़कर खासा रोमांचित हूं। 76,000 प्रशंसकों के सामने वायने रूनी, रियो फर्डीनांड और रेयान गिग्स जैसे दिग्गजों के साथ खेलना अपने आप में शानदार अनुभव होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।