काका के स्वागत के लिए जुटे रियल मेड्रिड के 40,000 प्रशंसक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को काका के क्लब के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ने के मौके पर जो समारोह आयोजित किया गया उसका गवाह बनने के लिए एस्तादियो बर्नेब्यू में 40,000 प्रशंसक जुटे।
काका ने तीन सप्ताह पहले रियल के साथ करार किया है। इटली के क्लब एसी मिलान से काका को हासिल करने के लिए रियल प्रबंधन ने नौ करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।
काका के सम्मान में क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज ने कहा, "काका हमारे लिए बेहद खास हैं। यह आज की फुटबाल की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक हैं।"
अपने सम्मान से अभिभूत काका ने कहा, "मेरे लिए यह बेहद खास दिन है। रियल के साथ अपना करियर शुरू करके मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। मैं इस क्लब के साथ इतिहास कायम करने की उम्मीद रखता हूं।"
काका रियल के लिए आठ नंबर की जर्सी पहनेंगे। रियल के प्रशंसक काका के क्लब के साथ जुड़ने से इतने खुश हैं कि अब तक काका की जर्सी की 8,000 नकली प्रतियां बेची जा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications