समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 22 साल के फ्लेचर इससे पहले हिर्बेरियन के लिए खेल रहे थे। क्लब ने फ्लेचर को 49 लाख डॉलर में हासिल किया है। वह चार साल के लिए क्लब के साथ जुड़े हैं।
इसके अलावा, बर्नले ने स्कॉटलैंड के डिफेंडर थायरॉन मियर्स के साथ भी करार किया है। डर्बी काउंटी के खिलाड़ी रह चुके मियर्स के लिए क्लब ने पांच लाख पाउंड खर्च किए। मियर्स पिछले सत्र में फ्रांस के क्लब मार्सेली के लिए खेले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।