टेलर और रामपॉल से सावधान रहने की जरूरत : धौनी
टेलर और रामपॉल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज ने 28 जून को किंग्सटन में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को आठ विकेट से पराजित किया था। चार मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था।
तीसरा एकदिवसीय मुकाबला शुक्रवार को सेंट लूसिाय में खेला जाना है। उससे पहले धौनी ने टेलर और रामपॉल की गेंदों को खेलते वक्त अपने साथियों को सावधान रहने को कहा है। धौनी मानते हैं कि रामपॉल और टेलर में बेजान पिचों पर भी बेहद तेजी के साथ गेंद स्विंग कराने की क्षमता है।
धौनी ने कहा, "मेरा मानना है कि किंग्सटन की पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं था लेकिन टेलर और रामपॉल ने बेजान पिच पर भी शानदार गेंदबाजी की। वे गेंद को बेहतरीन तरीके से स्विंग करा रहे थे। इसके अलावा वे रिवर्स स्विंग भी करा रहे थे। इनके खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications