वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक मंगलवार को आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान सीएसए ने रूल्फ वान डेर मर्व को 'न्यूकमर ऑफ द ईयर' सम्मान से नवाजा। इस सम्मान की दौड़ में वायने पार्नेल और लोनाबो तोत्सोबे जैसे खिलाड़ी शामिल थे। पार्नेल को ट्वेंटी-20 विश्व टीम में जगह मिली है।
मर्व ने एक ऑफ स्पिनर के तौर पर उच्चस्तरीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने ट्वेंटी-20 विश्व कप के सात मैचोंे में 11 विकेट झटके। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बैंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स टीम के लिए खेलते हुए भी उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया था।
दूसरी ओर, आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के साथ 9.5 लाख डॉलर में करार करने वाले डुमिनी ने ट्वेंटी-20 मैचों में विश्वस्तरीय प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह पक्की की। हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा था।
सीएसए द्वारा वितरित पुरस्कार :
एसए क्रिकेटर ऑफ द ईयर : ग्रीम स्मिथ
एसए न्यूकमर ऑफ द ईयर : रूल्फ वान डी मर्व
वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर : अब्राहम डि विलियर्स
इंटरनेशनल प्रो20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर : जीन पॉल डुमिनी
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर : ग्रीम स्मिथ
टेस्ट द एक्शन परफॉरमेंस : जीन पॉल डुमिनी
प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर : जीन पॉल डुमिनी
फैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर : अब्राहम डी विलियर्स
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।