आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक नए सत्र में आस्ट्रेलियाई टीम सबसे पहले वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।
इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान की मेजबानी करेगी। इस श्रृंखला के तहत भी तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच होंगे। 2004-05 सत्र के बाद आस्ट्रेलियाई टीम पहली बार पाकिस्तानी की मेजबानी करेगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने नए सत्र के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि उनकी टीम वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ एक-एक ट्वेंटी-20 मैच भी खेलेगी।
इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर जाएगी, जहां उसे सात एकदिवसीय मैच खेलने हैं। भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।