आशुतोष ने बुधवार को खेले गए एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीतता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ह्यून वू नैम को तीन सेट के बाद 3-6, 6-3, 6-2 से हराया।
इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने वाले चौथी वरीयता प्राप्त युकी भांबरी भी अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। युकी ने क्वालीफाईंग खिलाड़ी अश्विन विजयराघवन को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। पहले दौर में युकी ने अश्विन कुमार को 6-0, 6-1 से हराया था।
भारत के एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी विवेक शौकीन को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी केंतो ताकेयुची ने कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (5), 6-4 से हराया।
अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पांचवीं वरीयता प्राप्त द्विज शरण ने पूरव राजा को 7-6 (1), 6-2 से हराया जबकि छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोहन गज्जर ने विक्रम रेड्डी को 6-0, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।