इस्लामाबाद में पाकिस्तान खेल बोर्ड की बैठक के बाद जिलानी ने पत्रकारों से कहा, "जो लोग पाकिस्तान क्रिकेट का काम देख रहे हैं, वही 2011 विश्व कप की मेजबानी के छीने जाने के लिए जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान में विश्व कप के मैच कराने की जिम्मेदारी भी अब उन्हीं के कंधों पर है।"
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान से विश्व कप की मेजबानी छीन ली है। पाकिस्तान के हिस्से 14 मैच आए थे। उसने आईसीसी से अपनी मेजबानी को फिर से बहाल करने की अपील की थी लेकिन आईसीसी ने उसकी इस अपील को ठुकरा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।