आशुतोष ने बुधवार को खेले गए एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ह्यून वू नैम को तीन सेट के बाद 3-6, 6-3, 6-2 से हराया।
इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने वाले चौथी वरीयता प्राप्त युकी भांबरी भी अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। युकी ने क्वालीफाईंग खिलाड़ी अश्विन विजयराघवन को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। पहले दौर में युकी ने अश्विन कुमार को 6-0, 6-1 से हराया था।
भारत के एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी विवेक शौकीन को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी केंतो ताकेयुची ने कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (5), 6-4 से हराया।
अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पांचवीं वरीयता प्राप्त द्विज शरण ने पूरव राजा को 7-6 (1), 6-2 से, छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोहन गज्जर ने विक्रम रेड्डी को 6-0, 6-2 से और रुपेश रॉय ने रोनक मनुजा 6-4, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
युगल मुकाबलों में गज्जर और राजा की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इन दोनों ने क्वार्टर फाइनल में नितेन किर्टेन और रोनक की जोड़ी को 3-6, 6-4, 13-11 से पराजित किया।
अगले दौर में गज्जर और राजा की भिड़ंत शौकीन और आशुतोष की जोड़ी से होगी, जिन्होंने कानन और जर्मनी के डेविड बेक्सेनडाइन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।