चैंपियंस चैलेंज-2 खिताब जीतकर हमने बढ़ाया सही दिशा में कदम : कौशिक
भारतीय टीम ने कजान में खेले गए टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर चैंपियंस चैलेंज-1 टूर्नामेंट में खेलने का अधिकार हासिल किया। इसी टूर्नामेंट के माध्यम से चैंपियंस लीग के लिए टीमों का चयन होता है।
कौशिक ने कहा, "इस जीत ने हमारी खिलाड़ियों को आत्मबल दिया है। हमने साबित कर दिया है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं लेकिन हमें अभी काफी मेहनत करनी है। कजान से हम कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक बातें लेकर लौटे हैं। हमारी अगली कोशिश उन गलतियों को सुधारने की होगा जिनकी पहचान हमने की है।"
कौशिक ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाली रानी रामपाल और कप्तान सुरिंदर कौर की जमकर तारीफ की। कौर को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
कौशिक ने कहा, "व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण हमें बहुत फायदा हुआ। व्यक्तिगत प्रदर्शनों के कारण ही कोई टीम इकाई के तौर पर जुड़ती है। यह हमारा मजबूत पक्ष है, जिसे आगे कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications