प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा, "यह सफलता महिला सशक्तिकरण की कहानी बयां करती है। महिला टीम का खिताब जीतना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी विशेष सफलता है।"
भारतीय टीम ने कजान में खेले गए टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर चैंपियंस चैलेंज-1 टूर्नामेंट में खेलने की योग्यता हासिल की। इसी टूर्नामेंट के माध्यम से चैंपियंस लीग के लिए टीमों का चयन होता है।
बयान में आगे कहा गया है, "टीम की इस जीत से महिलाओं और खासतौर पर महिला खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। इससे वे अपने क्षेत्रों में कुशलतापूर्वकआगे बढ़ सकेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।