फेडरर ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 6-3, 7-5, 7-6 (7-3) से हराया। फेडरर लगातार सातवीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
लगातार 21वीं बार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर ने जीत के बाद कहा, "कार्लोविक को हराना आसान नहीं था। मैं यह मैच जीतकर बेहद खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।