समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 22 साल के मार्कानो ने क्लब के साथ छह साल का करार किया है। पिछले सत्र में विलारियल ला लीगा में पांचवें स्थान पर रहा था।
दो महीने पहले यह अफवाह उड़ी थी कि मार्कानो स्पेन के सबसे बड़े क्लब रियल मेड्रिड जा रहे हैं लेकिन रियल ने वेलेंसिया के राउल अल्बायोल के साथ करार कर इस अफवाह पर विराम लगा दिया।
मार्कानो स्पेन की अंडर-21 राष्ट्रीय टीम के सदस्य हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह विलारियल के लिए सेंटर डिफेंडर या फिर लेफ्ट बैक पोजीशन से खेलेंगे।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।