घुटने में चोट के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे मुरलीधरन
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के दौरान मुरली के घुटने में चोट लग गई, जिसके कारण टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
चयनकर्ताओं ने मुरली का स्थान लेने के लिए ऑफ स्पिनर सुराज मोहम्मद और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रंगना हेरथ को टीम में शामिल किया है।
मुरली के चोटिल होने की खबर की पुष्टि करते हुए श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने कहा, "अभ्यास के दौरान मुरली अचानक दर्द से कराहने लगे। हमने पाया कि उनका घुटना चोटिल हो गया है। चोट मामूली है लेकिन ऐहतियात के तौर पर उन्हें पहले टेस्ट में नहीं खेलने की सलाह दी गई है।"
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 4 जुलाई से और दूसरा मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और उसके उपरांत एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications