Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिडिलसेक्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे तनवीर

कराची, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी सोहेल तनवीर एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स टीम में लौट आए हैं। तनवीर अगले हफ्ते लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स पैंथर्स टीम के साथ खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 प्रदर्शनी में मैच में रॉयल्स टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

तनवीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इस साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में वह नहीं खेल सके थे क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ खराब कूटनीति रिश्तों के कारण अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा था।

तनवीर को खराब फार्म के कारण श्रीलंका के साथ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें रॉयल्स टीम के लिए एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल गया है।

तनवीर इस मैच को लेकर काफी आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, "मैं मिडिलसेक्स के खिलाफ खेलते हुए अपना फार्म वापस पाना चाहता हूं। मैं इस मैच के लिए चार जुलाई को लंदन रवाना हो रहा हूं। यह मैच 6 जुलाई को खेला जाना है।"

उधर, रॉयल्स टीम की सह-मालिक फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि वह तनवीर के टीम में वापसी लेकर काफी उत्साहित हैं।

शिल्पा ने कहा, "आईपीएल के दूसरे संस्करण के दौरान हमें तनवीर की सेवाओं की कमी खली थी। मैं चाहती हूं कि तनवीर मिडिलसेक्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+