युकी ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन विष्णु वर्धन को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 6-3, 4-6, 7-6 (4) से हराया।
अप्रैल-मई में लगातार दो आईटीएफ खिताब जीत चुके युकी का सामना खिताबी मुकाबले में अपने युगल साथी रोहन गज्जर के साथ होगा।
रोहन ने दूसरे सेमीफाइनल में आशुतोष सिंह को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। युकी और गज्जर के बीच अब तक दो आईटीएफ मुकाबले हुए हैं, जिनमें युकी का पलड़ा भारी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।