चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। जेरोम टेलर और रवि रामपॉल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज ने 28 जून को किंग्सटन में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को आठ विकेट से पराजित किया था।
इससे पहले, भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था। उस मैच में युवराज सिंह ने शानदार शतक लगाया था।
भारतीय टीम दो परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। प्रवीण कुमार की जगह ईशांत शर्मा आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे जबकि रवीेंद्र जडेजा के स्थान पर अभिषेक नायर को मौका दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*