चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था। 28 जून को किंग्सटन में ही खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम दो परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। प्रवीण कुमार की जगह ईशांत शर्मा आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे जबकि रवीेंद्र जडेजा के स्थान पर अभिषेक नायर को मौका दिया गया है। वेस्टइंडीज टीम बिना किसी परिवर्तन के खेल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*