ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में विलियम्स बहनों ने शुक्रवार को जिंबाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिका की लेजल हूबर की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को पराजित किया।
युगल में चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी के तौर पर खेल रहीं विलियम्स बहनों ने यह मैच 6-1, 6-2 से जीता। दोनों बहनें एकल मुकाबले के भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।