मैच को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होना था लेकिन तेज हवा के साथ आई बरसात ने खिलाड़ियों को मैदान में जाने से रोक दिया। बारिश की आशंका के मद्देनजर स्थानीय लोग स्टेडियम तक नहीं पहुंचे हैं। टॉस होने तक मैदान लगभग खाली था।
इससे पहले, भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था। 28 जून को किंग्सटन में ही खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम दो परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। प्रवीण कुमार की जगह ईशांत शर्मा आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे जबकि रवीेंद्र जडेजा के स्थान पर अभिषेक नायर को मौका दिया गया है। वेस्टइंडीज टीम बिना किसी परिवर्तन के खेल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*